लंदन. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को नाइटहुड (सर) की उपाधि से सम्मानित किया गया है। कुक को यह सम्मान मंगलवार सुबह बकिंघम पैलेस में आयोजित समारोह के दौरान दिया गया। एलिस्टर 12 साल बाद यह सम्मान पाने वाले पहले क्रिकेटर हैं। इससे पहले साल 2007 में यह सम्मान सर इयान बाथम को मिला था। एलिस्टर ने कहा कि इस सम्मान को लेते समय वह काफी नर्वस थे। कुक एक्सेस काउंटी क्लब के लिए क्रिकेट खेलते रहेंगे। उन्होंने पिछले साल एक्सेस के साथ तीन साल की डील साइन की है। 'घुटने टेकना मेरे लिए काफी अजीब रहा' कुक ने कहा, 'कोई आपसे कहे कि आपको चलना है और फिर घुटने टेकना है, तो यह आपके लिए अजीब सा रहेगा। मेरे लिए भी था और मैं काफी नर्वस भी था। मैंने कई हजारों लोगों के सामने क्रिकेट खेला है, लेकिन आप सिर्फ चलने और घुटने टेकने से घबरा जाते हैं, जो बहुत अजीब है।' 34 साल के कुक ने पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के आखिरी अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में यादगार शतक लगाई थी। उन्होंने यह शतक भारत के खिलाफ ओवल के मैदान पर ठोका था। कुक ने 21 सा...