वॉशिंगटन. माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (63) की नेटवर्थ 20 साल बाद फिर से 100 अरब डॉलर (6.90 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। इससे पहले 1999 में गेट्स इस मुकाम पर पहुंचे थे। इस खास क्लब में दुनियाभर से सिर्फ 2 ही लोग (बिल गेट्स, जेफ बेजोस) शामिल हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में एक साथ दो सेंटीबिलेनियर (100 अरब डॉलर नेटवर्थ वाले) हो गए हैं।
गेट्स दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अमेजन के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस (55) की नेटवर्थ 146 अरब डॉलर (10.07 लाख करोड़ रुपए) है। वो दुनिया के सबसे बड़े अमीर हैं। गेट्स का दूसरा नंबर है। बेजोस की नेटवर्थ में इस साल अब तक 20.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस दौरान गेट्स की नेटवर्थ 9.5 अरब डॉलर बढ़ी है।
बिल गेट्स ने 1999 में जब पहली बार 100 अरब डॉलर की नेटवर्थ हासिल की थी। उस वक्त बेजोस की नेटवर्थ सिर्फ 8.9 अरब डॉलर थी। गेट्स अपने एनजीओ बिल एंड मिलिंडा गेट्स के जरिए अब तक 35 अरब डॉलर से ज्यादा दान में दे चुके हैं। उधर, बेजोस ने पिछले साल इस काम की शुरुआत की है। 2018 में उन्होंने 2 अरब डॉलर की राशि डोनेट की थी।
बेजोस, गेट्स की नेटवर्थ 50% घट सकती है
ऐसा इसलिए क्योंकि गेट्स अपनी आधी संपत्ति दान करना चाहते हैं। उधर, बेजोस जनवरी में पत्नी मैकेंजी से तलाक का ऐलान कर चुके हैं। संपत्ति का बंटवारा हुआ तो मैकेंजी को वॉशिंगटन के कानून के मुताबिक पति की आधी संपत्ति मिलेगी। वहां के कानून के मुताबिक शादी के बाद अर्जित की गई संपत्ति तलाक के समय पति-पत्नी में बराबर बांटी जाती है। ऐसा हुआ तो मैकेंजी दुनिया की सबसे अमीर महिला बन जाएंगी। इस वक्त वॉलमार्ट की उत्तराधिकारी एलाइस वॉल्टन दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं। उनकी नेटवर्थ 4600 करोड़ डॉलर (3.22 लाख करोड़ रुपए) है।
मुकेश अंबानी एशिया के सबसे बड़े अमीर, उनकी नेटवर्थ बिल गेट्स से आधी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पिछले साल चीन के जैक मा को पीछे छोड़ एशिया के सबसे बड़े अमीर बन गए थे। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक उनकी मौजूदा नेटवर्थ 55 अरब डॉलर (3.79 लाख करोड़ रुपए) है।
लंदन. 13700 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी (48) को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहां के होलबोर्न मेट्रो स्टेशन से नीरव की गिरफ्तारी हुई। उसे बुधवार को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसी अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। कोर्ट में पेशी के दौरान नीरव जमानत की अर्जी दाखिल करेगा। उसे सशर्त जमानत मिलने के आसार हैं। इसके बाद अदालत में नीरव के प्रत्यर्पण पर सुनवाई शुरू होगी।
सीबीआई की प्रत्यर्पण की कार्यवाही पर नजर
हाल ही में अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ ने नीरव मोदी का वीडियो जारी कर खबर दी थी कि उसने लंदन में हीरे का बिजनेस शुरू कर दिया है। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 9 मार्च को कहा था कि नीरव के भारत प्रत्यर्पण की अपील पर यूके के गृह सचिव ने वहां की अदालत में कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। सीबीआई ने एक दिन पहले ही कहा है कि नीरव के प्रत्यर्पण मामले पर नजर रखी जा रही है।
72 करोड़ रुपए के अपार्टमेंट में रह रहा नीरव
टेलीग्राफ के मुताबिक, नीरव लंदन के वेस्ट एंड इलाके में 72 करोड़ रुपए के अपार्टमेंट में रह रहा है। इसके लिए हर महीने 15.5 लाख रुपए किराया चुका रहा है। वह हीरे का बिजनेस भी कर रहा है।
पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी है नीरव
नीरव मोदी पर मेहुल चौकसी के साथ मिलकर 13700 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहे हैं। दोनों के खिलाफ मुंबई की विशेष अदालत में भी मामला चल रहा है।

Comments
Post a Comment